CG News: महुआ बीनने गया ग्रामीण, हाथी के हमले में मौत…NV News
Share this
NV News –गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। महुआ बीनने जंगल गए एक ग्रामीण पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण रोज की तरह जंगल में महुआ बीनने गया था, तभी अचानक हाथी से उसका सामना हो गया। हाथी के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की गई, वहीं इलाके में दहशत का माहौल है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में जाते समय सतर्क रहें और हाथियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उस क्षेत्र से दूर रहें। साथ ही सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
