CG News :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहां बिरनपुर की घटना बेहद दुर्भाग्यजनक…NV न्यूज़

Share this

N.V न्यूज़ बेमेतरा : जिले के बिरनपुर गांव में दो पक्षों में सांप्रदायिक हिंसा मामले में दो और लोगों की लाश मिली है. दोनों के शवों को फिलहाल बेमेतरा जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है. दो और लाशें मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है. साथ ही, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

बता दें कि बिरनपुर गांव में 1000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। गांव की गलियों में भी आज बैरिकेडिंग कर दी गई है। एक-एक गली में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है

बिरनपुर में स्कूली बच्चों के विवाद के बाद शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई. इसमें भुनेश्वर साहू नाम के एक युवक की मौत हो गई. खबर मिलने के बाद पुलिस ने बिरनपुर गांव को छावनी बना दिया. इसी मसले पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था. इस दौरान बिरनपुर गांव में उपद्रवियों ने एक मकान को आग लगा दी थी. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. छत्तीसगढ़ बंद के बाद लोग बिरनपुर में हालात सुधरने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन मंगलवार को सुबह दो और लाश मिलने की खबर से तनाव बढ़ गया है.

Share this

You may have missed