छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री ने बिरनपुर हिंसा मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News रायपुर: बिरनपुर हत्या कांड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक भुनेश्वर साहू के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 10 लाख रू सहायता राशि की भी प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री द्वारा निर्णय लिया गया. बता दें कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की है. मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में की उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश दिए है. एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

Share this

You may have missed