CG News: बस ने एक्टिवा सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत- NV News

Share this

N.V.News बलरामपुर: जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार बस ने मोपेड सवार युवक को रौंद दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना अंतर्गत ग्रामीण बैंक के पास बस की टक्कर से एक्टिवा चालक युवक की मौत हो गई. घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक एक्टिवा पर सवार होकर घर से मंदिर की ओर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share this

You may have missed