CBSE ने नकल पर कसा शिकंजा: पकड़े गए तो अतिरिक्त विषय से पास नहीं होंगे छात्र…NV News
Share this
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में नकल के मामलों को लेकर नियम और सख्त कर दिए हैं। नए नियमों के अनुसार यदि कोई छात्र परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा जाता है, तो उस विषय का परिणाम रद्द कर दिया जाएगा।
पहले ऐसी स्थिति में कुछ छात्र अतिरिक्त या छठे-सातवें विषय के अंकों के आधार पर पास हो जाते थे। लेकिन अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। यानी यदि किसी विषय में नकल करते हुए पकड़े गए, तो उस विषय के लिए अतिरिक्त विषय के अंक नहीं जोड़े जाएंगे।
नए नियम के तहत ऐसे छात्रों को “कम्पार्टमेंट” श्रेणी में रखा जाएगा और उन्हें उसी विषय की परीक्षा दोबारा देनी होगी। इससे पहले कई छात्र इस loophole का फायदा उठाकर पास हो जाते थे, इसलिए बोर्ड ने नियमों को सख्त करने का फैसला लिया है।
CBSE का कहना है कि इन नए नियमों का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। अब छात्रों को बिना किसी अनुचित तरीके के अपनी मेहनत के दम पर ही परीक्षा पास करनी होगी।
