Cyclone Arnab Threat: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ को लेकर केंद्र सरकार सतर्क, कैबिनेट सचिव ने की आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा….NV News
Share this
NV News रायपुर: बंगाल की खाड़ी में आकार ले रहे संभावित चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। सोमवार को केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की।
इस बैठक में चक्रवात से निपटने के लिए राज्यों द्वारा की जा रही व्यापक तैयारियों और आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतजामों की गहन समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। मंत्रालय (महानदी भवन, रायपुर) से आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ शामिल हुए। उन्होंने केंद्र को राज्य सरकार की ओर से चक्रवात से निपटने के लिए की गई पूर्व तैयारियों और एहतियाती कदमों की विस्तार से जानकारी दी।

