पीजी कॉलेज के महिला शौचालय में वीडियो ऑन करके स्मार्टफोन छुपा रखा था चपरासी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this

N.V. न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित के जीके पीजी कॉलेज में चपरासी की घिनौनी हरकत सामने आई है. कॉलेज की महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार पर आरोप लगाया कि उसने महिला शौचालय में वीडियो ऑन करके स्मार्टफोन छुपा दिया था. इसका पता लगने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी तो लोगों के होश उड़ गए.

चपरासी के फोन में और कई वीडियो क्लिप भी मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) राजेश कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है.

महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने तहरीर में लिखा, ’10 नवंबर को शाम 3:45 पर विधि विभाग के शौचालय में वह गई थी, जहां पर उनको एक स्मार्टफोन कैमरा चालू हालत में मिला, जिसमें उनकी वीडियो बन रही थी, वह मोबाइल विधि विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार का था, जिसका फोन उनकी कस्टडी में है.’

Share this

You may have missed