Breaking News: केदारनाथ धाम के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच श्रद्धालुओं की मौत- NV News

Share this

N.V.News उत्तराखंड: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि शनिवार को उत्तराखंड से एक और दुखद समाचार सामने आया। केदारनाथ धाम से लौट रहा ए हेलीकॉप्टर गौरीकुंड क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं।

उत्तराखंड पुलिस के एडीजी कानून एवं व्यवस्था, डॉ. वी मुरुगेशन ने जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच लापता हो गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट कंट्रोल जाम हो गया था। हेलीकॉप्टर जब लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान उसका रोटर ब्लेड टूट गया और वह पास में खड़ी एक कार से जा टकराया।

इस दुखद हादसे में जिन लोगों की जान गई है, वे केदारनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और घटनास्थल की घेराबंदी कर ली गई है।

राज्य सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क साधने की प्रक्रिया भी जारी है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Share this

You may have missed