Breaking News: प्रसिद्ध सिंगर पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली..NV news

Share this

NV news : प्रसिद्ध  सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है. पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है.

इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे। पंकज के निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर के मिलने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। पंकज उधास ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गानें दिए हैं। शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, “बहुत भारी मन से, हम आपको बहुत दुखी मन से पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं। लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को उनका निधन हो गया।”

हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे। पंकज का निधन आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उनका निधन हुआ। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर हुआ था। वे किसी से मिल भी नहीं रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।

 

 

Share this

You may have missed