भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या,आज ही उसका गाना हुआ रिलीज

Share this

N.V. न्यूज़ : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली. आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं. भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं.

आकांक्षा को ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था. एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है.

आज, 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है. इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है. फैन्स के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिस आकांक्षा को उन्होंने आज नए गाने में देखा है, वो अब इस दुनिया में नहीं हैं. एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है. सभी को इससे बड़ा झटका लगा है.

Share this

You may have missed