Assam Election: रोंगोनदी में डिप्टी CM अरुण साव का दमदार रोडशो, BJP के समर्थन में मांगे वोट…NV News

Share this

NV News: असम चुनाव के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम Arun Sao ने रोंगोनदी क्षेत्र में बीजेपी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाते हुए जनता से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

सभा के दौरान अरुण साव ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए बीजेपी की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि विकास, सुशासन और स्थिरता के लिए भाजपा को मजबूत बनाना जरूरी है और जनता का समर्थन पार्टी के साथ बना हुआ है।

इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। चुनावी माहौल के बीच नेताओं के दौरे और सभाओं ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में और भी बड़े नेताओं के दौरे की संभावना जताई जा रही है।

Share this