कांकेर में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद…NV News

Share this

NV News:-  छत्‍तीसगढ़ के कांकेर  जिले के अति नक्‍सल प्रभावित छोटेबेठियां थाना क्षेत्र के हिदुर के जंगलों में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में बस्तर फाइटर  का आरक्षक रमेश कुरेठी बलिदान हो गया। वहीं एक वर्दीधारी नक्‍सली भी ढेर हो गया। जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली का शव के साथ एके-47 हथियार भी बरामद किया है

छत्‍तीसगढ़ को नक्‍सल मुक्‍त बनाने के लिए सुरक्षा बल के जवानों की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस जवानों की टीम रविवार को सर्चिंग अभियान के लिए निकली थी। कांकेर पुलिस को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र अंतर्गत हिदुर के जंगलों में नक्‍सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी।

Share this

You may have missed