जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं MP के CM डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

Oplus_131072

Share this

NV News raipur: युवा पत्रकार एवं इंडिया अहेड के प्रदेश प्रमुख अजीत यादव के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप, टेलीफोन तथा व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से हजारों शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाजसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने भी अजीत यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह निरंतर प्रगति करते रहें, आगे बढ़ते रहें और समाज का नाम रोशन करते रहें।

वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी दूरभाष पर अजीत यादव से चर्चा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा सफल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पद्मश्री फूलबासन यादव, पद्मश्री जागेश्वर यादव, पद्मश्री बुधारी ताती सहित अनेक वरिष्ठ समाज सेवियों संपादकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी अजीत यादव को शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ पत्रकारों एवं संपादकों ने कहा कि जिस प्रकार की लोकप्रियता सामान्यतः जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को प्राप्त होती है, वैसी पहचान अजीत यादव ने अपनी मेहनत, लगन, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण कम समय में अर्जित की है।

उन्होंने कहा कि अजीत यादव लगातार जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से प्रकाशित करते रहे हैं। उनकी निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के कारण समाज के विभिन्न वर्गों में उनके प्रति सम्मान और विश्वास लगातार बढ़ा है। जन्मदिन के अवसर पर मिली अपार शुभकामनाओं ने उनकी लोकप्रियता और सामाजिक स्वीकार्यता को एक बार फिर प्रमाणित कर दिया।

Share this

You may have missed