F.i.r. हुआ दर्ज – बेजुबान पर एसिड अटैक करने का मामला

Share this

N.V. न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्तों के साथ एक अमानवीय हरकत की घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग ने चार कुत्तों पर एसिड फेंक दिया। नाबालिग की इस हरकत से चारों को काफी नुकसान पहुंचा है।

कुत्तों के चेहरे के साथ कई अंग जल गए हैं। इधर, पीपुल्स फार एथिकल ट्रीटमेंट टमेंट आफ एनिमल्स रायपुर नामक संस्था ने नाबालिग के खिलाफ कुत्तों पर एसिड फेंक हत्या का प्रयास करने के आरोप में कोतवाली थाने में अपराध दर्ज करवाया किया है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग द्वारा कुत्तों पर एसिड फेंकने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। नाबालिग के घर से कुत्ते जूता, चप्पल उठाकर ले जाते थे, या फिर काट देते थे। इससे परेशान होकर नाबालिग ने चार कुत्तों पर एसिड फेंक दिया। जिनका इलाज संस्था करवा रही है। वहीं आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Share this

You may have missed