बीजेपी विधायक टी. राजा को पुलिस गिरफ्तार किया, पैगंबर मोहम्मद पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी- नववर्ष न्यूज

Share this

तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है. बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद से ही लोग गुस्से में थे. हैदराबाद में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे. उसके बाद आज सुबह उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पैगम्बर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कई शिकायतें दी गई थीं. इतना ही नहीं, दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मीरचौक पुलिस थानों के बाहर भारी संख्या में लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. गुस्साए लोगों का कहना था कि उन्होंने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

Share this

You may have missed