Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान…NV News

Share this

NV News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि चालक ने समय रहते स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचा ली, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

राधा कृष्ण मंदिर के पास हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राधा कृष्ण मंदिर के पास हुई है। स्कूटी सड़क पर चल रही थी कि तभी उसमें अचानक आग सुलग उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि, स्कूटी में अचानक आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना का डरावना वीडियो आया सामने

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कितनी भीषण थी। वीडियो में इलेक्ट्रिक स्कूटी धू-धूकर जलती नजर आ रही है और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया है। घटना के वक्त मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

Share this

You may have missed