Mann Ki Baat 139th Episode: ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…NV News

Share this

NV News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं सिद्धार्थ शंभू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया।

देशवासियों के असाधारण कार्यों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मीय जुड़ाव का एक सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए समाज, पर्यावरण, संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे सामान्य नागरिकों के प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान देते हैं।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और उपलब्धियों पर गर्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, जनजातीय परंपराओं, जल संरक्षण और नवाचारों को प्रमुखता दी है। उन्होंने बस्तर ओलंपिक, बस्तर पंडुम और कोरिया जिले के जल संरक्षण मॉडल ‘पांच प्रतिशत मॉडल’ का विशेष रूप से उल्लेख किया, जिसके तहत किसान अपनी जमीन के 5% हिस्से में तालाब बनाकर जल संचय कर रहे हैं।

त्योहारों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 139वीं कड़ी में कार्यक्रम के 12 वर्षों की यात्रा का जिक्र करते हुए देशवासियों को त्योहारों के अवसर पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में सहभागिता और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद लक्ष्मी वर्मा, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share this

You may have missed