Raipur Ganja Seizure: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के साथ 6 पकड़े गए…NV News

Share this

NV News रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज व आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर गांजा तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की। इस दौरान कुल 1 क्विंटल 27 किलो 299 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने गांजे की खेप बरामद कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस की पहली कार्रवाई फाफाडीह चौक स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई टाटीबंध स्थित इस्कान टेंपल मोड़ के पास हुई। संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप पकड़ी।

रायपुर पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताजा कार्रवाई में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Share this

You may have missed