Durg PG Murder: सिगरेट मांगने और विवाद के बाद छात्र पर चाकू से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में…NV News
Share this
Durg PG Murder। दुर्ग जिले में पीजी में हुए विवाद के दौरान एक छात्र की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित पीजी की है, जो हैरिटेज स्कूल के पीछे बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर 26 वर्षीय चित्रेश सहारे अपने दोस्त रवि के पीजी रूम में एक महिला मित्र के साथ पहुंचा था। इसी दौरान पीजी में रहने वाले वैभव और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर उसका विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि महिला मित्र के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने की बात को लेकर भी विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में चित्रेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में वैभव और राजकुमार यादव को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ कर घटना की पूरी परिस्थितियों और विवाद के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

