Raipur Crime News: हंसी-मजाक के बीच बढ़ा विवाद, 16 वर्षीय किशोर को छत से धक्का देने का आरोप…NV News
Share this
NV News: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सतनामी पारा में हंसी-मजाक के दौरान शुरू हुआ विवाद गंभीर घटना में बदल गया। एक युवक पर 16 वर्षीय किशोर को दो मंजिला मकान की छत से धक्का देने का आरोप है। करीब 15 फीट नीचे गिरने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हंसी-मजाक के दौरान हुए विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि किशोर को छत से धक्का दे दिया गया।
पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

