Women Open Jail: रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार…NV News

Share this

NV News रायपुर, 26 सितंबर 2026। केंद्रीय जेल रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल (Women Open Correctional Institution) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में डीजी जेल हिमांशु गुप्ता सहित जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

राज्य में पहली बार शुरू की गई इस महिला ओपन जेल में 25 महिला बंदिनियों को रखा जाएगा। रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए तैयार किए गए इस परिसर में बंदिनियों को निर्धारित कार्यों के लिए सुबह जेल परिसर से बाहर जाने की अनुमति होगी। कार्य पूरा करने के बाद उन्हें शाम को लॉकअप से पहले वापस जेल लौटना होगा।

महिला बंदिनियों को जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के पास स्थित परिसर में विभिन्न रोजगार गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। यहां सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में उन्हें काम उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा बंदिनियों के लिए रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। महिला खुली जेल की यह व्यवस्था बंदिनियों को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के साथ उनके पुनर्वास की दिशा में एक पहल के रूप में शुरू की गई है।

Share this