Bilaspur Crime: बॉयफ्रेंड के पास जाने से रोका तो नाबालिग ने भाई को बनाया बंधक, खाते में पैसे की रखी मांग…NV News
Share this
NV News बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची ने अपने ही भाई को घर के अंदर बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग अपने बॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोग उसे जाने से रोक रहे थे। इससे नाराज होकर उसने अपने भाई को घर के अंदर बंधक बना लिया।
बताया गया कि भाई को छोड़ने के बदले नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की मांग रखी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया। फिलहाल मामले को लेकर आगे की कार्रवाई संबंधित प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

