Accident News: तेज रफ्तार ट्रेलर बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा, आग की चपेट में तीन बाइक समेत सामान जलकर खाक…NV News

Share this

NV News रायगढ़। छत्तीसगढ़ के खरसिया में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा लोहे की छड़ों से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और ट्रेलर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा।

हादसे के बाद ट्रेलर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के बाहर खड़ी तीन बाइक भी आग की चपेट में आ गईं और जलकर बर्बाद हो गईं। घर में रखा अन्य सामान भी आग से नष्ट होने की जानकारी है।

ट्रेलर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटने के कारण इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। हादसे के बाद रायगढ़ चौक रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग और टक्कर के कारण आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों और ट्रेलर चालक की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। रायगढ़ जिले में खरसिया के लिए अलग पुलिस थाना और चौकी भी संचालित

Share this

You may have missed