School Tragedy News: डौंडी के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र की मौत, परिसर में मचा हड़कंप…NV News

Share this

NV News बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र की मौत से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र ने विद्यालय परिसर में फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद घटना की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है।

फिलहाल छात्र के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले से जुड़े परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद विद्यालय में शोक का माहौल है।

मामले की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। छात्र के परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी की जा रही है।

Share this

You may have missed