Crime News: दो महीने बाद खुला अमित भंडारी हत्याकांड, बहन के प्रेमी की फावड़े से हत्या का आरोप….NV News

Share this

NV News जांजगीर-चांपा। मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो महीने पहले हुई अमित भंडारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अमित भंडारी का गांव की ही संतोषी सिंह से शादी से पहले से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रहने की बात सामने आई। इसी रिश्ते को लेकर संतोषी के भाई बजरंग सिंह क्षत्रिय नाराज था।

जांच के मुताबिक, इसी विवाद के चलते बजरंग सिंह ने अमित पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के बाद शव को छिपाने में परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका भी सामने आने की बात कही है।

मामले में पुलिस ने बजरंग सिंह क्षत्रिय, पप्पू सिंह क्षत्रिय और संतोषी सिंह क्षत्रिय को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

करीब दो महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this

You may have missed