Raipur Municipal Action News: शंकरनगर में नक्शे के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई, अतिरिक्त निर्माण हटाया….NV News
Share this
NV News रायपुर। नगर निगम जोन-3 ने वार्ड क्रमांक 30 शंकरनगर क्षेत्र में स्वीकृत नक्शे के विपरीत किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश और जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में नगर निवेश विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमों के विपरीत किए गए निर्माण को हटाया।
द्वितीय तल पर किए गए निर्माण को हटाया
शंकरनगर क्षेत्र में एक भवन में स्वीकृत नक्शे के विपरीत द्वितीय तल पर निर्माण किया गया था। निरीक्षण के दौरान अनियमित निर्माण सामने आने पर संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार नोटिस दिया गया। नोटिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद निगम की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उक्त निर्माण को हटाया।
किस्टल आर्केड के सामने अतिरिक्त निर्माण पर भी कार्रवाई
इसी अभियान के दौरान जोन-3 के नगर निवेश विभाग ने किस्टल आर्केड के सामने अनुमति से अधिक किए गए अतिरिक्त निर्माण को भी हटाया। संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार नोटिस जारी करने के बाद स्थल पर कार्रवाई की गई।
नियमों के उल्लंघन पर आगे भी होगी कार्रवाई
नगर निगम क्षेत्र में स्वीकृत भवन मानचित्र के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के लिए नगर निवेश विभाग द्वारा निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत अनुमति से अधिक या नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

