Ganesh Utsav News: गणेशोत्सव से पहले जोन-3 में समितियों की बैठक, सड़क सीमा पर पंडाल लगाने से निगम ने किया आगाह….NV News
Share this
Ganesh Utsav News रायपुर। गणेशोत्सव पर्व को लेकर रायपुर नगर पालिक निगम जोन-3 कार्यालय में गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समितियों को पंडाल स्थापना के लिए निर्धारित नियमों और आवश्यक अनुमति प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए गए।
जोन-3 कमिश्नर प्रीति सिंह ने समितियों के पदाधिकारियों को राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के साथ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने विशेष रूप से सार्वजनिक सड़क सीमा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा के लिए पंडाल नहीं लगाने को कहा, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि गणेश उत्सव समितियां पंडाल स्थापना से पहले निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक अनुमति प्राप्त करें और आयोजन के दौरान सभी संबंधित नियमों का पालन करें। निगम अधिकारियों ने समितियों से आयोजन स्थल का चयन करते समय सड़क, यातायात और सार्वजनिक सुविधा से जुड़े पहलुओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
जोन कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित समिति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। बैठक का उद्देश्य गणेशोत्सव के दौरान व्यवस्थित, सुरक्षित और नियमों के अनुरूप आयोजन सुनिश्चित करना हा।

