Development News : पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों पर एक्शन मोड में निगम आयुक्त, बैंक अधिकारियों की ली मैराथन बैठक…NV News

Share this

NV News रायपुर, 4 अगस्त। प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत शहर के स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके लंबित ऋण आवेदनों का त्वरित निबटारा करने के लिए रायपुर नगर पालिक निगम एक्शन मोड में आ गया है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा की अध्यक्षता में आज नगर निगम मुख्यालय में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, मिशन मैनेजर सहित विभिन्न सार्वजनिक व निजी बैंकों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान बैंकवार लंबित नवीन आवेदनों तथा स्वीकृत होने के बावजूद वितरण के लिए अटके मामलों की गहन समीक्षा की गई। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पात्र पथ विक्रेताओं के फाइलों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करें और तय समय-सीमा के भीतर ऋण की स्वीकृति व वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक और निगम के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाए ताकि योजना के अंतिम चरण (तीनों ट्रेंच) तक सभी हितग्राहियों को लाभ पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अब तक तीनों ट्रेंच मिलाकर कुल 32,656 पथ विक्रेताओं को लाभान्वित किया जा चुका है, जिसके तहत ₹51.79 करोड़ की राशि ऋण के रूप में वितरित की गई है। योजना में नए आवेदन के इच्छुक पात्र स्ट्रीट वेंडर नगर निगम के तृतीय तल (कक्ष क्र. 411) स्थित पीएम स्वनिधि कार्यालय या अपने नजदीकी चॉइस सेंटर में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

Share this

You may have missed