रिश्तों का कत्ल, पति ने पत्नी और तीन बेटियों पर किया चाकू से हमला, जानिए क्या है पूरा मामला

Share this

NV News:-    राजधानी में एक शख्स ने पत्नी और 3 बेटियों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. इस हमले में एक की मौत हो गई, जबकि बाकी की हालत गंभीर बताई जा रही है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीसीआर को जानकारी मिली थी एक शख्स ने अपनी बेटियों पर चाकू से हमला कर दिया है. जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम जीटीबी अस्पताल पहुंची, जहां पर 4 लोगों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था. इनमें एक मां और उसकी तीन बेटियां शामिल थीं. पूछताछ में पता चला कि दीप सैन उर्फ पप्पू का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसी झगड़े में दीप ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया.

वहीं मां को रोता देख घर में मौजूद बेटियों ने मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन सिरफिरे बाप ने बेटियों पर भी हमला कर दिया और फिर मौके से फरार हो गया. इलाज के दौरान 18 साल की बेटी जिसके पेट में चाकू लगा था. उसकी मौत हो गई. 23 साल की बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं 42 साल की मां और 21 साल की बेटी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी है.

Share this

You may have missed