नगर निगम रायपुर में 31 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सहायक राजस्व निरीक्षक विनय कुमार वर्मा; जोन अध्यक्ष और कमिश्नर ने किया सम्मानित…NV News
Share this
NV News रायपुर न्यूज़: रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक (ASI) श्री विनय कुमार वर्मा नगर निगम रायपुर को लगातार 31 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर जोन 9 कार्यालय में एक विशेष सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम जोन 9 के जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू तथा जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा द्वारा श्री विनय कुमार वर्मा को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार नायक, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री जयंत साहू सहित जोन 9 के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जोन अध्यक्ष, जोन कमिश्नर तथा सभी सहकर्मियों ने श्री वर्मा की निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की और उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की हार्दिक मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

