Zone 9 Illegal Plotting Action: लभांडी में 1.5 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर चला नगर निगम का बुलडोजर; बाउंड्रीवॉल ध्वस्त, रास्ते किए बंद….NV News
Share this
NV News रायपुर न्यूज़: रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार शहर में अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज नगर निगम जोन क्रमांक-9 की नगर निवेश विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड के भवानी नगर (लभांडी) स्थित लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को निष्प्रभावी कर दिया।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम जोन 9 की टीम ने मौके पर जेसीबी (JCB) मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बनाए गए पहुंच मार्गों को काट (विच्छेद) कर प्लाटिंग को पूरी तरह से बंद करवा दिया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अनधिकृत निर्माण और अवैध प्लाटिंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति प्लाटिंग करने वालों और नगर निगम नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

