Chhattisgarh First State Butterfly: छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली; जनता करेगी फैसला, ऑनलाइन वोटिंग शुरू…NV News
Share this
NV News 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार का वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता को पहचान देने के लिए एक अनूठी पहल करने जा रहा है। राज्य को जल्द ही अपनी पहला राजकीय तितली मिलने जा रही है।
इस चयन प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रदेश के आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। वन विभाग ने राज्य के लोगों से अपनी पसंद की तितली चुनने के लिए ऑनलाइन वोटिंग की अपील की है।
31 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन मतदान
वोटिंग प्रक्रिया और अंतिम चयन:
इच्छुक नागरिक 31 अगस्त 2026 तक गूगल फॉर्म (Google Form) के जरिए अपनी पसंदीदा तितली प्रजाति के पक्ष में वोट कर सकते हैं। आम जनता से प्राप्त मतों और विशेषज्ञों की समिति (Expert Committee) की सिफारिशों के आधार पर राज्य की पहली राजकीय तितली का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।
तीन प्रमुख प्रजातियों के बीच मुकाबला
वन विभाग और विशेषज्ञों ने राज्य में पाई जाने वाली तितलियों की विभिन्न प्रजातियों में से 3 सबसे खूबसूरत और दुर्लभ प्रजातियों को शार्टलिस्ट किया है। इस पहल से न केवल तितलियों और कीट पतंगों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यावरण अध्ययन व पर्यटन के क्षेत्रों में भी नई संभावनाएं बनेंगी।

