शर्मनाक घटना : महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दो भाइयों ने महिला के साथ किया बलात्कार

Share this

NV News:-   महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता का कहना है कि दो युवकों ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाया, फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वहीं पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया, उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है. बीत दिन गांव में लड़की एक कमरे में उसे नशीला पदार्थ पिलाया, फिर सामूहिक दुष्कर्म किया. परेशान होकर महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों से की और थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस घटना के बाद से ही पीड़िता सदमे में है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं. पूरा मामला यूपी के नोएडा का है.

Share this

You may have missed