FOOD RAID : मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा डंडा; दुकानों और ठेलों पर अचानक दबिश, सैंपल जब्त होने से मचा हड़कंप!…NV News

Share this

NV News, कोरबा: उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों और लापरवाह दुकानदारों के खिलाफ अब खाद्य व सुरक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। विभाग की एक विशेष टीम ने शुक्रवार को कोरबा शहर के अलग-अलग चिन्हित इलाकों में अचानक दबिश देकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। खाद्य विभाग की इस औचक कार्रवाई से पूरे शहर की दुकानों, गुमटियों और ठेला संचालकों के बीच हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस विशेष अभियान के दौरान टीम ने शहर के विभिन्न फूड स्टॉल्स और दुकानों से बर्गर, पैकेट बंद खाद्य सामग्री और अन्य रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों के सैंपल कलेक्ट किए। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ जगहों पर अमानक और मिलावटी चीजें बेची जा रही हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी के मद्देनजर अधिकारियों ने बिना कोई मौका दिए यह औचक निरीक्षण किया।

अधिकारियों के मुताबिक, मौके से जब्त किए गए सभी खाद्य सामग्रियों के सैंपलों को सील कर दिया गया है और उन्हें गहन जांच के लिए राजनांदगांव स्थित राज्य स्तरीय प्रयोगशाला (लैब) भेज दिया गया है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि लैब की रिपोर्ट आने के बाद अगर किसी भी सामग्री में मिलावट या अमानक तत्व पाए जाते हैं, तो संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this

You may have missed