सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विकास कार्यों की महासमीक्षा, लंबित राजस्व मामलों को तुरंत निपटाने के दिए निर्देश…NV News
Share this
NV News- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और खूनी वारदात सामने आई है। यहां अवैध संबंधों के विवाद को लेकर एक फल ठेला संचालक पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हिंसक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुस्तैदी दिखाई और वारदात के बाद शहर छोड़कर भागे मुख्य आरोपी को राजधानी रायपुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी क्षेत्र में अवैध संबंधों को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने फल ठेला संचालक को अकेले पाकर उस पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में फल संचालक को जमीन पर गिरता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोग घायल को अत्यंत गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स (CIMS) अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हत्या की इस वारदात के बाद सिरगिट्टी थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें रवाना की गईं। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर में दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का संगीन मामला दर्ज कर उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

