Mungeli:बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा अनावरण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण, सामाजिक न्याय के संदेश को बताया प्रेरणास्रोत

Oplus_131072

Share this

NV news मुंगेलीCmVishnu Deo Sai ने आज मुंगेली कलेक्टोरेट परिसर में भारतरत्न B. R. Ambedkar की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, डिप्टी सीएम Arun Sao, विधायक पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, सामाजिक नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने भारत के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान कर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समरसता, समान अवसर और राष्ट्रनिर्माण के आदर्शों के प्रति समर्पित रहा, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को एकजुटता, संवैधानिक मूल्यों और समतामूलक व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित यह भव्य प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक न्याय के संदेश और समरस समाज के निर्माण के संकल्प को निरंतर मजबूत करती रहेगी

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।

Share this

You may have missed