यात्रीगण ध्यान दें: रायपुर-दुर्ग-भाटापारा रूट की 18 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट…NV News

Share this

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर और बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले रेल खंडों पर निर्माण कार्यों के चलते रेल यातायात प्रभावित रहने वाला है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, रायपुर मंडल के निपानिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण और नागपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण 3 मई से 22 मई 2026 के बीच कुल 18 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा, कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (रास्ते में ही समाप्त) किया गया है और कुछ के मार्ग बदले गए हैं।

रद्द होने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से मेमू (MEMU) और पैसेंजर स्पेशल गाड़ियाँ शामिल हैं, जिससे रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा और स्थानीय यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रेलवे ने बताया कि निपानिया-भाटापारा सेक्शन में बॉक्स पुशिंग और गर्डर लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा में इजाफा होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के आधिकारिक पोर्टल या पूछताछ नंबर 139 के जरिए अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति जरूर चेक कर लें।

केवल ट्रेनें रद्द ही नहीं हुई हैं, बल्कि कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। उदाहरण के तौर पर, रीवा-इतवारी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। वहीं, टाटा-इतवारी और रायपुर-इतवारी पैसेंजर जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियां भी रद्द की गई हैं। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और कहा है कि यह कार्य रेल सुरक्षा और भविष्य की बेहतर सुविधाओं के लिए अनिवार्य है।

Share this

You may have missed