शर्मनाक: शादी समारोह में आई मासूम से दरिंदगी, सूने स्थान पर ले जाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म…NV News
Share this
NV News- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ग्रामीण इलाके से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शादी समारोह में शामिल होने आई मासूम बच्ची के साथ एक दरिंदे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और वहाँ उसके साथ घिनौनी हरकत की। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है और पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। घर में उत्सव का माहौल था और सभी लोग शादी की रस्मों में व्यस्त थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने मासूम को निशाना बनाया। काफी देर तक जब बच्ची नजर नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। मासूम के बदहवास हालत में मिलने के बाद घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
रायपुर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में इस वारदात को लेकर गहरा गुस्सा है, उन्होंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा।
