नगर निगम जोन 1 की बड़ी कार्रवाई, 13 लाख से ज्यादा के बकायादार 2 लोगों की संपत्ति सील…NV News

Share this

NV News- रायपुर नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशों के पालन में और अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू एवं जोन 1 कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गदर्शन में जोन 1 राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम प्रशासन ने दीपा जग्गी (रिंग रोड 2) और विनोद कुमार पटेल (टिम्बर मार्केट) की संपत्तियों को सील कर दिया है। इन दोनों बकायादारों पर निगम का कुल 13,46,986 रुपये का टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया राशि जमा न करने पर निगम ने यह सख्त कदम उठाया है।

इस सीलबंदी की कार्रवाई के दौरान जोन 1 राजस्व विभाग की टीम मौके पर तैनात रही। कार्रवाई का नेतृत्व जोन 1 कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर ने किया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा, संतोष साहू और सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद छेदइया ने मौके पर पहुंचकर सीलबंदी की प्रक्रिया पूरी की। निगम की इस कार्रवाई से बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। नगर निगम की ओर से सभी जोन में बड़े बकायादारों की सूची तैयार की जा रही है और उन पर वसूली के लिए सख्ती की जाएगी। अधिकारियों ने सभी संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे अपना टैक्स समय पर जमा करें ताकि ऐसी दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। रायपुर नगर निगम अपनी राजस्व वसूली को लेकर अब पूरी तरह सख्त मोड में है और आने वाले दिनों में ऐसी और भी कार्यवाहियां देखने को मिल सकती हैं।

Share this