अनार छीलने का झंझट खत्म! बस 30 सेकंड में बाहर आएंगे सारे दाने, अपनाएं यह ‘मैजिकल स्पून’ ट्रिक…NV News

Share this

अनार सेहत का खजाना है, लेकिन इसे छीलना किसी टास्क से कम नहीं लगता। अक्सर अनार छीलते वक्त रस के छींटे कपड़ों पर पड़ते हैं और हाथ भी काले हो जाते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक नई और आसान ट्रिक ने इस काम को बेहद सरल बना दिया है। इस ’30 सेकंड हैक’ के जरिए आप बिना किसी बर्बादी के अनार के लाल मोतियों जैसे दाने फटाफट निकाल सकते हैं।

अनार छीलने का सबसे आसान तरीका (Step-by-Step):

ऊपरी हिस्सा काटें: सबसे पहले अनार के ऊपरी हिस्से (जहां ताज जैसा फूल होता है) को चाकू से गोल काटकर हटा दें।

कट लगाएं: ताज हटाने के बाद आपको अनार के अंदर सफेद रंग की 5-6 धारियां (सेक्शन) दिखाई देंगी। चाकू से इन धारियों के ऊपर छिलके पर ऊपर से नीचे की ओर हल्का कट लगाएं (ध्यान रहे कि दाने न कटें)।

अनार को खोलें: कट लगाने के बाद अनार को अपने दोनों हाथों से हल्का सा दबाते हुए पंखुड़ियों की तरह खोल लें।

चम्मच का जादू: अब अनार को उल्टा करके एक गहरे बर्तन या बाउल के ऊपर रखें। एक बड़ा लकड़ी का या भारी स्टील का चम्मच लें और अनार के पिछले हिस्से (छिलके) पर जोर-जोर से टैप करें।

नतीजा: आप देखेंगे कि मात्र 10 से 15 बार टैप करने पर ही सारे दाने खुद-ब-खुद बाउल में गिर जाएंगे।

इस ट्रिक के फायदे:

समय की बचत: जहां पारंपरिक तरीके से 5 मिनट लगते हैं, वहां इसमें मात्र 30 सेकंड लगते हैं।

सफाई: न हाथ काले होंगे और न ही किचन स्लैब पर रस के दाग लगेंगे।

दामों की सुरक्षा: दाने कुचले नहीं जाते, जिससे वे एकदम ताजे और साबुत रहते हैं।

अनार छीलने का यह तरीका उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो रोज सुबह ताज़ा जूस पीना चाहते हैं या सलाद में अनार का उपयोग करते हैं। अब अनार छीलने की मेहनत के डर से इसे खाने से परहेज करने की जरूरत नहीं है!

Share this