CG Infra Update: 448 करोड़ में बनेंगी 9 बायपास सड़कें, रायगढ़-धमतरी समेत कई जिलों को मिलेगा ट्रैफिक से राहत…NV News

Share this

NV News – Raipur: छत्तीसगढ़ में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। लोक निर्माण विभाग ने रायगढ़, धमतरी, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में 9 नई बायपास सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के लिए करीब 448 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस योजना के तहत रायगढ़ जिले में तीन, धमतरी और बलौदाबाजार में दो-दो बायपास सड़कें बनाई जाएंगी। इसके अलावा बिलासपुर और बेमेतरा में भी नए बायपास निर्माण को मंजूरी मिली है। इन सड़कों के बनने से शहरों के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और वाहनों की आवाजाही तेज व सुगम हो सकेगी।

सरकार का कहना है कि यह परियोजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यातायात को सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। अधिकारियों के मुताबिक, इन बायपास सड़कों के निर्माण से न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों और कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा। जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू होने की संभावना है।

Share this