JEE Mains में ‘मुन्नाभाई’ पकड़ा गया, चप्पल में छिपाकर लाया मोबाइल—गार्ड की सतर्कता से खुली पोल…NV News
Share this
NV News – Durg: दुर्ग में आयोजित JEE Mains परीक्षा के दौरान नकल का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ‘मुन्नाभाई’ बनकर परीक्षा देने पहुंचा, लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी।
जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्र मोबाइल फोन को चप्पल के अंदर छिपाकर परीक्षा केंद्र में ले गया था। परीक्षा के दौरान गार्ड को उस पर शक हुआ, जिसके बाद जांच करने पर पूरी सच्चाई सामने आ गई।
सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया। इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।
प्रशासन ने छात्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और परीक्षा नियमों के उल्लंघन के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने कहा है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्ती लगातार जारी रहेगी।
