CG Politics: शासकीय जमीन घोटाले में ‘नेताजी’ पर आरोप, कार्रवाई न होने पर BJP का कांग्रेस पर हमला…NV News

Share this

NV News -CG Political Update रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में शासकीय जमीन की कथित फर्जी खरीद-फरोख्त का मामला गरमा गया है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने प्रेस वार्ता कर गंभीर आरोप लगाए और एक ‘नेताजी’ की भूमिका पर सवाल उठाए।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से बेचा गया, जिसमें प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इसी मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी होने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share this

You may have missed