CG Accident: भारतमाला मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो-ट्रेलर टक्कर में युवक की मौत…NV News

Share this

CG Accident News कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में भारतमाला मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तरदा गांव के पास स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

Share this