Raipur News: विधायक राजेश मूणत ने महादेवघाट में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, खिलाड़ियों के लिए 20 लाख की घोषणा…NV News

Share this

NV News Raipur: रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के महादेवघाट में आज विधायक राजेश मूणत ने 5 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय, पार्षद महेन्द्र औसर सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक मूणत ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन से स्थानीय लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

वहीं खेलो इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु विधायक निधि से 20 लाख रुपये का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की। इस फैसले से क्षेत्र के खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।

इसके साथ ही महादेवघाट में आयोजित 5वीं अखिल भारतीय वालीबाल स्पर्धा का भी शुभारंभ किया गया। विधायक मूणत ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और आयोजन समिति को प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share this