Education Alert: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द, बिना इंटरनेट भी ऐसे देख सकेंगे मार्क्स…NV News
Share this
NV News Raipur – CBSE बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE Class 10 Result 2026 अप्रैल के अंत से मई के बीच जारी किया जा सकता है, हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट आमतौर पर मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होता है। इस बार भी कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है, जिससे उम्मीद है कि नतीजे समय से पहले जारी हो सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा SMS, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। खास बात यह है कि इंटरनेट न होने पर भी छात्र SMS या IVRS कॉल के माध्यम से अपने अंक प्राप्त कर सकते हैं।
बिना इंटरनेट ऐसे चेक करें रिजल्ट:
SMS से: बोर्ड द्वारा जारी नंबर पर रोल नंबर भेजकर रिजल्ट प्राप्त करें
IVRS कॉल: फोन कॉल के जरिए ऑटो सिस्टम से मार्क्स जान सकते हैं
DigiLocker: पहले से एक्टिवेट कर रखें, रिजल्ट आते ही मार्कशीट मिल जाएगी
ऑनलाइन ऐसे करें चेक:
आधिकारिक वेबसाइट: cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
रोल नंबर, DOB, स्कूल नंबर डालकर रिजल्ट देखें
