Job Update: आरक्षक भर्ती पर बड़ा विवाद, हाईकोर्ट जाएंगे अभ्यर्थी, निरस्तीकरण की मांग तेज…NV News
Share this
NV News –बिलासपुर। Job Update के तहत छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती 2023-24 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अब हाईकोर्ट की डबल बेंच में जाने का फैसला किया है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) में अंकों में हेरफेर किया गया। उदाहरण के तौर पर, जहां उम्मीदवारों ने लगभग 5 मीटर लंबी कूद लगाई, वहीं रिकॉर्ड में उसे 5.541 मीटर दिखाकर पूरे अंक दे दिए गए।
इसके अलावा, गोला फेंक जैसे इवेंट में फाउल करने वाले अभ्यर्थियों को भी अंक दिए जाने का आरोप है। इतना ही नहीं, 24-25 नवंबर के CCTV फुटेज भी गायब बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे मामले पर और सवाल खड़े हो गए हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर पहले भी कोर्ट में मामला पहुंच चुका है और नियुक्तियों पर रोक जैसी स्थिति बन चुकी है। अब अभ्यर्थी भर्ती को पूरी तरह रद्द (Cancel) करने की मांग कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। ऐसे में वे अब न्यायालय से पूरी भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर नई भर्ती कराने की मांग करने जा रहे हैं।
