टाइल्स लगा रहे दो युवक ने नहा रही महिला का बनाया विडियो

Share this

NV News:-   एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। घर में टाइल्स लगाने पहुंचे दो कर्मचारियों ने बाथरूम में नहा रही महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इत्तेफाक यह रहा कि बाथरूम के रोशनदान से जिस वक्त वीडियो बना रहे थे, ठीक उसी वक्त महिला का पति पहुंच गया और उन पर उसकी नजर पड़ गई।

यह मामला रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। रविवार को इस क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बाथरूम टाइल्स लगवाने ओसामा खान 18 वर्ष व तनजीम हुसैन 19 वर्ष दोनों निवासी आरामशीन नूरी मस्जिद के पास को बुलाया था। बताया जा रहा है कि मकान में दो बाथरूम है, एक में काम चल रहा था और दूसरे में घर में मौजूद महिला नहाने चली गई। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए तनजीम व ओसामा खान ने वीडियो बनाने बाथरूम के रोशनदान से सीढ़ी से जा चढ़े। यह तो संयोग ही रहा कि वीडियो बनाते वक्त ही महिला का पति घर पहुंच गया और दोनों की करतूत रंगे हाथ पकड़े गई। इस घटना की शिकायत रामपुर पुलिस चौकी में की गई। पुलिस ने धारा 354 (ग), 509 (ख) के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया।पुलिस ने आरोपितों से मोबाइल भी जब्त किया है।

Share this

You may have missed