बीजापुर के बाद अब कोंटा आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा गर्भवती, मचा हड़कंप…NV News

Share this

कोंटा: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के आवासीय विद्यालयों में छात्राओं के कोंटा स्थित एक आवासीय विद्यालय से गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि छात्रा आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही थी। स्वास्थ्य जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला, जिसके बाद मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई।

घटना सामने आते ही प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह घटना कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

प्रारंभिक तौर पर यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। छात्रा की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, संबंधित स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने स्कूलों और आवासीय संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share this