होली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका ‘रंगोत्सव’…NV News

Share this

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होली के आनंद को दोगुना कर देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में संयम बरतें। शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: सिल्वर

वृषभ (Taurus)

काम के सिलसिले में थोड़ी भागदौड़ हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद का समय परिवार के साथ रंगों में बीतेगा। विरोधियों से सावधान रहें और अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला

मिथुन (Gemini)

आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। डूबा हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। होली के उत्सव में नए लोगों से परिचय बढ़ेगा जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: बैंगन

कर्क (Cancer)

आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा चरम पर रहेगी। व्यापारिक निर्णयों में जल्दबाजी न करें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद

सिंह (Leo)

अधिकारी वर्ग या बड़ों से विवाद करने से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन अधिक थकान से बचें। होली की मस्ती के बीच अपनी जिम्मेदारियों को न भूलें। शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नींबू (Lemon)

कन्या (Virgo)

कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। धन का व्यय सोच-समझकर करें। पारिवारिक उलझनों का अंत होगा और प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सुनहरा (Gold)

तुला (Libra)

धन के लेनदेन में आज सतर्क रहें। होली पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान पक्ष से खुशियां मिलेंगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा। शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: आसमानी

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन थोड़ा उलझनों भरा हो सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन फल उम्मीद से कम मिल सकता है। आध्यात्म और पूजा-पाठ में मन लगेगा। शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल

धनु (Sagittarius)

यात्रा के योग बन रहे हैं। भाइयों और सहयोगियों से मदद मिलेगी। निवेश के लिए दिन सामान्य है, लेकिन जोश में आकर कोई बड़ा जोखिम न लें। शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: केसरिया

मकर (Capricorn)

रुके हुए काम पूरे होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि उत्सव का आनंद बना रहे। पुराने निवेश से आज लाभ मिलने की संभावना है। शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: काला/नीला

कुंभ (Aquarius)

ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। सूर्य, मंगल और बुध आपकी ही राशि में होने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। होली पर आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: नीला

मीन (Pisces)

भावनात्मक रूप से आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। अपनों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। खर्चों पर लगाम लगाएं और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शुभ अंक: 12 | शुभ रंग: गुलाबी

Share this

You may have missed